मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी के निवास पर पहुँचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने स्वर्गीय श्री जोशी के पार्थिव शरीर पर पुष्प-चक्र अर्पित किये। मुख्यमंत्री श्री नाथ ने कहा कि प्रदेश के विकास में स्वर्गीय श्री जोशी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।
राज्यपाल श्री लालजी टंडन ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी के निधन पर गहन दु:ख व्यक्त किया है। राज्यपाल श्री टंडन ने अपने शोक संदेश में उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के विकास में श्री कैलाश जोशी का योगदान अविस्मरणीय है।
लोक निर्माण और पर्यावरण मंत्री श्री सज्जानवर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री कैलाश जोशी के स्वर्गवास पर शोक संदेश में कहा कि प्रदेश की राजनीति में ईमानदार मूल्यों के पोषक,आदर्शवादी,सादगी के प्रतीक पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी जी का निधन एक युग का अंत...उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।